फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। रत्नूचक के लोगों ने वीरवार को एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति चोरी करने के लिए आया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महमूद निवासी बसोहली जो बाड़ी ब्राह्मणा के तेली बस्ती में रहता है। वह एक साथी के साथ चोरी करने के इरादे से रत्नूचक क्षेत्र में पहुंचा था। जिस घर में दोनों चोरी करने पहुंचे, वहां घर में महिला ने उन्हें देख लिया। संदिग्ध व्यक्ति के आने के शक पर महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
पकड़ा गया आरोपी महमूद छत पर खड़ा था। उसने भागने के इरादे से वहीं से छलांग लगा दी, जिससे जख्मी हो गया। लेकिन झाड़ियों में छिप गया। थोड़ी देर बाद जब बाहर निकला, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची सैनिक कॉलोनी और बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पंचायत राजपुर कॉलर के सरपंच शेर मोहम्मद ने बताया कि उनके इलाके में भी वारदातें बढ़ रहीं। जो चोर पकड़ा गया है, उसे पहले भी लोगों ने देखा है। उसके खिलाफ बाड़ी ब्राह्मणा और प्रमंडल थाने में मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें