फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरियों की तर्ज पर तलवाड़ा विस्थापितों को मिलें सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। माइग्रेंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने वीरवार को प्रेसवाता कर समस्याओं को उजागर किया है। इसके साथ ही कश्मीरियों की तर्ज पर तलवाड़ा विस्थापितों को सुविधाएं देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

चेयरमैन बलवान सिंह व जगदेव सिंह आदि ने कहा कि उनके साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तलवाड़ा कॉलोनी में बनाए गए क्वार्टर की हालत काफी खराब है। बरसात में पानी कमरों में घुस जाता है। क्वार्टर की मरम्मत की जरूरत है। शिक्षित विस्थापित युवाओं को आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। हालांकि कश्मीरी विस्थापितों को कई सुविधाएं मिल रही हैं। चेयरमैन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी उनको कश्मीरी विस्थापितों की तर्ज पर तमाम सुविधाएं देने के निर्देश दिए है, लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हो रहा है। कोलोनी में पानी और गंदगी की सही प्रकार से निकासी नहीं होने पर परेशानी में जी रहे हैं।
आज तक नहीं मिल पाई राशन की सुविधा
माइग्रेंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पचास प्रतिशत से ज्यादा विस्थापितों को आज तक राशन की सुविधा नहीं मिल पाई है। पूर्व सैनिकों के परिवार भी राशन के लिए भटक रहे हैं। कई बार वेरिफिकेशन भी हुई है, लेकिन आजतक कुछ नहीं मिला है। जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें