रियासी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने डीपीसी की मांग पर मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले धरना दिया है।
प्रधान सुशील सूदन के नेतृत्व में दिए गए धरने में फार्मासिस्ट फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर, एक्स-रे टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन, क्लर्क सहित सभी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। मौके पर कहा गया कि कई वर्षां से सुनवाई नहीं हो रही है। कोविड दौर में उन्होंने परिवार की चिंता किए बिना दिनरात काम किया है। लेकिन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। डीपीसी नहीं होने के कारण कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है।
जल्द कदम नहीं उठाया गया तो वह काम बंद कर स्थाई धरना देने को मजबूर हो जाएंगे। मौके पर एक्स-रे टेक्निशियन अब्दुल हमीद भट्ट, फार्मासिस्ट मदन लाल, भानू प्रताप, नरेश शर्मा, कृष्ण लाल, सुशील कोहली, मुकेश मगोत्रा, धीरज केसर, शक्ति देवी और नीलम देवी आदि मौजूद रही। अस्पताल परिसर में लगभग तीन घंटे तक धरना देते हुए नारेबाजी की गई इस दौरान अपातकालीन सेवाओं को छोड़ कर बाकी काम बंद रहा।