फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : बहस के बाद सिपाही ने साथी कांस्टेबल को गोलियों ने भूना, वहीं मौत

Thu, 12 Aug 2021 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

  • कठुआ पुलिस लाइन में देर रात की वारदात, आरोपी सिपाही गिरफ्तार
विज्ञापन
घटना के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पुलिस लाइन कठुआ में दो पुलिस कर्मियों के बीच तीखी बहस के बाद पुलिस सिपाही ने साथी हेड कांस्टेबल पर गोलियां दाग दीं। इससे हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद यूनुस निवासी भारख, तहसील पौनी रियासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल इकबाल सिंह निवासी छब्बे चक हीरानगर को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला पुलिस लाइन की बैरक में रात दस बजकर 50 मिनट पर सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ता गया। इसी दौरान सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल इकबाल सिंह ने एके47 राइफल से पांच-छह राउंड फायर कर दिए। 

गोलियां हेड कांस्टेबल मोहम्मद यूनुस को लगीं, जिससे वह वहीं पर नीचे गिर गया। खून से लथपथ मोहम्मद यूनुस को मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


शव को जीएमसी कठुआ के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद हथियार समेत आरोपी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने कहा कि दो कर्मियों में बहस के बाद गोलियां चलने से एक कर्मी की मौत हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें