फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला ने दरिया में छलांग लगाई, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के चिनाब दरिया में एक बुजुर्ग महिला ने छलांग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इलाके एक व्यक्ति ने उसे बचाया और अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह कस्बे के जियो पोता घाट पर एक 60 वर्षीय महिला टहल रही थी। इस दौरान उसने दरिया में छलांग लगा दी। किनारे पर मौजूद लोगों ने यह देखा तो शोर मचा दिया। हरि मंदिर घाट पर एक व्यक्ति ने दरिया में छलांग लगाकर महिला को बाहर निकाला। उसी दौरान महिला के परिजन भी पहुंच गए। महिला को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि महिला खौड़ की रहने वाली है। उसने घरेलू विवाद में यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें