फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में आयल सप्लाई की व्यवस्था की

Fri, 12 Sep 2014 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में कार्यरत तीनों आयल कंपनियों, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन आयल और भारत पेट्रोलियम ने बाढ़ग्रस्त घाटी में आयल सप्लाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।
विज्ञापन


ताकि घाटी के लोगों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की जरूरत को पूरा किया जा सके। पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई के लिए आरटेरियल नेशनल हाइवे का सहारा लिया जा रहा है। जब तक हाइवे पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो जाता, तब तक छोटे वाहनों से एलपीजी सिलेंडर भेजने की व्यवस्था की गई है।

पिछले तीन दिनों में कारगिल, लेह, चंडीगढ़, जालंधर और बहादुरगढ़ से डीजल और पेट्रोल भेजा गया है। घाटी में क्षतिग्रस्त होने वाले पेट्रोल पंपों को भी दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर हो रहा है, ताकि वहां आयल की सप्लाई बहाल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें