फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों आशियानों में झुलसे लोगों की सुध लेने नहीं आए किसी भी पार्टी के नेता

Sun, 27 Nov 2016 03:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
नरवाल में लगी आग में तबाह हुए आशियाने - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नरवाल अग्निकांड में तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। झुलसे लोग अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन कुदरत के इस कहर से मिले जख्मों पर अस्पताल में कोई मरहम लगाने नहीं आया। आमतौर पर किसी हादसे के घायलों का पता लेने के लिए नेताओं का तांता लग जाता है, लेकिन इस कांड के घायलों का कोई पता नहीं लेने आया। 
विज्ञापन



दरअसल, यह सभी लोग बर्मा के रहने वाले हैं। जिनका जहां पर कोई वोट नहीं है। शायद यही एक वजह हो सकती है कि जो किसी राजनीतिक दल का नेता अस्पताल में हाल जानने नहीं पहुंचा।अस्पताल में भर्ती इन लोगों को उपचार के लिए सारी दवाइयां बाहर से खरीदकर लानी पड़ी। हादसे में अपना परिवार खोने वाले मोहम्मद सलीम का कहना है कि किसी की तरफ से कोई मदद नहीं मिली।

काश हमारे भी वोट होते तो हमारे पास भी कोई नेता हाल जानने के लिए आता। उससे पूछा कि अस्पताल से कोई दवाई मिली, तो उसने कहा कि यदि अस्पताल से मिलती तो बाहर से क्यों लेकर आता। सलीम का कहना है कि एक ही बार सुबह डाक्टर उपचार करने के लिए आए थे। हालांकि घटनास्थल पर पूर्व मंत्री रमण भल्ला पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें