फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लगातार दूसरे दिन भी नहीं मिला कोरोना का नया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। साथ ही चार लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं, जिसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

इस से पहले मंगलवार को भी जिले के स्वास्थ्य ब्लॉक रियासी, कटड़ा, पौनी और माहौर से संक्रमण का कोई मामला नहीं मिला था। वहीं, दो दिनों से कोई ट्रैवलर भी संक्रमित नहीं पाया गया है। बुुधवार को चार लोग संक्रमण से ठीक हुए, जिसके बाद जिले में कोरोना के 36 मामले ही शेष हैं।
जुलाई माह की शुरूआत में जिला में संक्रमण का ग्राफ यात्रियों की वजह से काफी बढ़ गया था। उसके बाद बरती गई सख्ती से मामलों में कमी आना शुरू हो गई थी। गत 15 दिन से संक्रमण के मामले सवा तीन सौ से घट कर 36 रह गए हैं। इस सप्ताह के अंत तक जिला में कोविड ग्राफ शून्य पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। संक्रमण के मामले कम आने के बावजूद भी प्रशासन ने लोगों को किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने को कहा है। बाजारों में भीड़ नहीं लगाने और एसओपी का सख्ती से पालन करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें