शहर के मानके तालाब इलाके के लोगों ने शौचालय न बनाने पर नगर परिषद के खिलाफ जिला सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले शौचालय निर्माण में देरी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों ने उनके मोहल्ले में शौचालय बनाने के लिए घर के आंगन में गड्ढा खोदने के लिए कहा लेकिन 2 महीने से अधिक का समय हो जाने के बाद भी अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं किया।
प्रदर्शनकारियों में शामिल आरजेडी के राज्य प्रधान मनोहर डोगरा व तहसील प्रधान एसके भंडारी ने कहा कि दो महीने पूर्व नगर परिषद ने मोहल्ले में हर घर में शौचालय बनाने के लिए तीन किश्तों में 18000 रुपए देने की बात कही गई। इसके साथ ही अधिकारियों ने उन्हें शौचालय के लिए गड्ढे निकालने के लिए भी कहा। उनकी बात मानकर इलाके के लोगों ने गड्ढा खोद लिए और काम भी शुरू करवा दिया।
दो महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक उन्हें पहली किस्त नहीं मिली है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें काम शुरू करवाए हुए साठ दिन से अधिक का समय हो गया है और इस दौरान में कई बार अधिकारियों से मिल भी चुके हैं। अगर उन्होंने काम करवाने के लिए नहीं कहा तो लोगों को शुरुआत में ही काम न करवाने के लिए कह दिया जाना चाहिए था।
नगर परिषद ने ऐसा नहीं किया उन्होंने कहा कि आप तो गड्ढे उनके लिए हादसों का कारण बन गए हैं। रात को अंधेरे के समय कोई ना कोई हादसा होता है। उन्होंने पिछले दो महीनों में इलाके में तीन से चार लोग गड्ढे में गिरकर घायल हो चुके हैं।