कानाचक्क पुलिस स्टेशन के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाल कर जीएसमी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान रामू सिंह राठौर (33) निवासी पुरखू कैंप जो कि मूल रूप से छत्तिसगढ़ का रहने बाले के रूप में हुई है।
वह पेंटर का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे के करीब किसी ने सूचना दी कि राजपुरा नहर के पानी में कोई शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाला और उसकी पहचान के लिए उसके पिता को बुलाया। गौरतलब है कि मृतक का पिता सोमवार को कानाचक्क पुलिस स्टेशन में रामू के लापता होने की सूचना दर्ज करवाने आया था।
उसके बताए गए हुलिये के कारण ही पुलिस ने उसे शव की पहचान के लिए बुलाया। शव को पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने आरपीसी की धारा 174 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।