फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात: नितिन गडकरी ने किया 25 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, कटड़ा में बनेगा इंटर मॉडल स्टेशन

Wed, 24 Nov 2021 07:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

गडकरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विश्व का सबसे सुंदर इलाका है। किसी भी राज्य और देश की तरक्की के लिए अच्छी सड़कों का होना बहुत ही आवश्यक है।
विज्ञापन
डोडा में कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि श्री माता वैष्णो के आधार शिविर कटड़ा में इंटर मॉडल स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इस स्टेशन में बस, रेल और हवाई सेवा एक ही जगह पर मिलेगी। दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे बनने के बाद इंटर मॉडल स्टेशन का महत्व और बढ़ जाएगा। गडकरी प्रदेश के डोडा जिले में आयोजित ई-आधारशिला कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने हाईवे से जुड़ी 25 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें सात परियोजनाएं एनएचआईडीसीएल, सात एनएचएआई और सात बीआरओ के पास निर्माणाधीन हैं। 

विज्ञापन


परिवहन सेवा में व्यापक सुधार की जरूरत पर गडकरी ने कहा कि प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन सबसे बेहतर विकल्प है। उप राज्यपाल इसे लेकर प्रस्ताव तैयार करवाएं। नई तकनीक से तैयार इलेक्ट्रिक बस एक बार चार्ज होकर 600 किलोमीटर चलती है। इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों को किराया भी 30 फीसदी से ज्यादा सस्ता हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, सांसद जुगल किशोर की मौजूदगी में गडकरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर देश का सबसे खूबसूरत प्रदेश है। लेकिन यहां की सड़कें और परिवहन सेवा की बदहाली देखकर वर्ष 2014 में केंद्र ने खास तवज्जो देने का फैसला किया था। इसी निर्णय के तहत देश भर में कुल मंजूर सुरंगों में 50 फीसदी टनल केवल जम्मू-कश्मीर में बनाई गई हैं या बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इन मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया। अब हालात पहले से बहुत हद तक बेहतर हुए हैं। 
विज्ञापन


दिसंबर 2022 तक बनेगी जम्मू रिंग रोड
गडकरी ने कहा कि जम्मू में निर्माणाधीन रिंग रोड का काम दिसंबर 2022 में पूरा कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि परियोजना को पहले दिसंबर 2021 तक पूरा किया जाना था।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आतंक पर प्रहार: श्रीनगर के रामबाग में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने ढेर किए तीन दहशतगर्द    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें