फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शैतानी नाले में गिरा डीजल टैंकर, चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 24 Nov 2021 03:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बनिहाल में हुए सड़क हादसे में डीजल टैंकर चालक की मौत हो गई है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल में दर्दनाक हादसे ने एक व्यक्ति की जान ले ली। मंगलवार देर रात श्रीनगर की ओर डीजल ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर शैतानी नाले में गिर गया। जिससे चालक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवाहर सुरंग में पुलिस चौकी के प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि चालक की पहचान कठुआ जिले के ईश्वर दास के रूप में हुई है। उसका शव खाई से निकाल लिया गया।

विज्ञापन


उधर, रात में ही बनिहाल के बाहरी इलाके टी-चौक पर दो भारी भार वाहक ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक चालक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक टी-चौक बनिहाल में श्रीनगर से जम्मू जा रहा सेब लदा ट्रक (जेके03एच-9255) ओवरटेक करने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक (जेके05ई-1251) से टकरा गया। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए उपजिला अस्पताल बनिहाल ले जाया गया। पुलिस ने घायल चालक की पहचान लियाकत फारूक भट पुत्र फारूक अहमद भट निवासी सोपोर जिला बारामुला, कश्मीर के रूप में की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें