उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह
- फोटो : FILE PHOTO
जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा है कि जम्मू संभाग को प्रमुख तीर्थ पर्यटन स्थलों बनाने की कोशिश हो रही है। इसके लिए मौजूदा ढांचे के उन्नयन और देश के बाकी हिस्सों में इस बारे में अपेक्षित जागरूकता के लिए आवश्यक तंत्र पहले से ही तैयार किया गया है।
उन्होंने अखनूर में ऐतिहासिक कामेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के समारोह में पूजा-अर्चना के बाद ये बातें कहीं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री विकास पैकेज में पर्यटन की व्यापक और समग्र विकास की कल्पना की गई है।
उन्होंने कहा कि अन्य अछूते क्षेत्रों को पर्यटन के नक्शे पर लाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग को प्रमुख तीर्थ पर्यटन का दर्जा मिलने से लोगों के लिए आवश्यक रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।