फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा में एक साल पहले बरामद ड्रग्स व हथियारों की जांच करेगी एनआईए

Wed, 24 Apr 2019 05:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुपवाड़ा
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में पिछले साल जुलाई में ड्रग्स तथा एके 56 राइफलों के साथ पकड़े गए चार लोगों के मामले की जांच मंगलवार को एनआईए ने अपने हाथों में ले ली। पिछले साल नौ जुलाई को करनाह पुलिस ने 124 बटालियन बीएसएफ के साथ सैदपोरा में नाका लगा रखा था। इस दौरान दो टाटा सूमो को जांच के लिए रुकवाया गया। 

विज्ञापन

एक में 12 किलो नशीले पदार्थ के साथ नवागाब्रा करनाह के रफीक अहमद व जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया गया।  दूसरे वाहन की तलाशी में पाया गया कि सवार एके 56 राइफल के साथ थे। दो एके 56 राइफल, दो मैगजीन तथा गोलियां उनके कब्जे से बरामद की गई। 


दोनों व्यक्ति हाजीतराह करनाह के मुश्ताक अहमद मलिक व शब्बीर गाखड को गिरफ्तार कर लिया गया। चारों के खिलाफ करनाह पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि एनआईए ने ड्रग्स तथा हथियारों की तस्करी का पता लगाने के लिए यह केस अपने हाथ में लिया है। पाकिस्तान की ओर से इन दोनों चीजों की तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें