फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ और बारामुला में 16 जगहों पर NIA का छापा, आतंकी फंडिंग मामले में कार्रवाई

Thu, 04 May 2023 11:32 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

किश्तवाड़ और बारामुला जिले में 16 अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि दोनों जिलों में अलग-अलग स्थानों पर एजेंसी की टीमें सुरक्षाबलों के साथ पहुंची हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को जम्मू संभाग के किश्तवाड़ और कश्मीर घाटी के बारामुला जिले में 16 अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि दोनों जिलों में अलग-अलग स्थानों पर एजेंसी की टीमें सुरक्षाबलों के साथ पहुंची। बताया जा रहा है कि जमात-ए-इस्लामी टेरर फंडिंग मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी साजिश के सिलसिले में एनआईए ने प्रदेश में 12 स्थानों पर छापा मारा। इनमें घाटी में 11 तथा जम्मू संभाग के पुंछ में एक जगह पर कार्रवाई की गई है। एक महिला समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़ें- बारामुला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, घाटी में 24 घंटे में चार दहशतगर्द ढेर
विज्ञापन


मंगलवार को एनआईए प्रवक्ता के अनुसार कश्मीर में पुलवामा जिले में आठ, कुलगाम, अनंतनाग व बडगाम जिले में एक-एक स्थानों पर दबिश दी गई। इसके अलावा पुंछ में भी एक स्थान पर कार्रवाई की गई है। छापे की कार्रवाई सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच की गई।

सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर के सोजेथ इलाके से इशाक अहमद भट को हिरासत में लिया गया। वह मजदूरी करता है। उसके पिता मोहम्मद रमजान भट ने बताया कि हमारा आतंकवाद या पत्थरबाजी से कोई संबंध नहीं है। भाई बिलाल भट ने बताया कि इशाक पढ़ा लिखा नहीं है तथा खिड़कियों में शीशे लगाने का काम करता है। इसके अलावा पुंछ के खनेतर गांव से महिला शहनाज अख्तर को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


एनआईए प्रवक्ता के अनुसार मुख्य आतंकी संगठनों के छद्म नाम से संचालित संगठनों द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट, मुजाहिदीन गजवातुल हिंद, जम्मू कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (जेकेएफएफ), कश्मीर टाइगर्स तथा पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) से जुड़े कैडर्स तथा हाईब्रिड ओवरग्राउंड वर्कर के परिसरों पर छापे की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें