फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसएमजीएस में बाल मानसिक रोगियों को मिलेंगी विशेष सेवाएं

विज्ञापन
एसएमजीएस अस्पताल में बुधवार को बाल मानसिक रोगियों के लिए शुरू की गई विशेष क्लीनिक में डाक्टर चर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जच्चा बच्चा एसएमजीएस अस्पताल में अब बाल रोगियों को विशेष मनोचिकित्सक सेवाएं मिलेंगी। बाल रोग विभाग में विशेष क्लीनिक शुरू हो गई है। साप्ताहिक बुधवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक साइकाइट्री अस्पताल की विशेषज्ञों की टीम बाल मानसिक रोगियों का हालचाल जानेगी। ऐसे में बाल रोगियों को किसी मनोचिकित्सक या निजी अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं होगी। टीम में मनोचिकित्सक, साइकोलॉजिस्ट और काउंसलर शामिल होंगे। बुधवार को पहले दिन ऑटिज्म स्पेक्ड्रम डिसऑर्डर, सीखने की समस्या और मानसिक समस्या से पीड़ित तीन बच्चों को देखा गया।
विशेष क्लीनिक का उद्देश्य मानसिक बाल रोगियों को विशेषज्ञों तक पहुंचाना है। इसमें भावनात्मक, सामाजिक व मनोवैज्ञानिक विकार से पीड़ित बच्चों को मानसिक चिकित्सा सेवाओं के साथ काउंसिलिंग दी जाएगी। क्लीनिक की शुरुआत करते हुए जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने कहा कि बच्चों में भी मानसिक रोग तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में उन तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों के साथ होगा परामर्श सत्र
साइकाइट्री विभाग के प्रमुख डॉ. मनु अरोड़ा ने बताया कि यूनिसेफ के तहत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विशेष क्लीनिक से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। टीम अभिभावकों के साथ परामर्श सत्र में काम करेगी, जिससे बच्चे के व्यवहार को समझाने और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को सुलझाने में मदद मिलेगी। बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ. जीएस सैनी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित बच्चे लाभान्वित होंगे। बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों की मानसिक समस्याओं को लेकर साइकाइट्री अस्पताल में जा नहीं पाते, जिससे बीमारी बढ़ती जाती है। यहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दारा सिंह, उप अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार, मनोचिकित्सक डॉ. राकेश बनाल, डॉ. संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें