फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक लाइसेंस के लिए भटक रहे लोग

Thu, 26 Mar 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
फूड लाइसेंस के लिए शहर के दुकानदारों, रेहड़ी, ढाबों और होटल वालों को भटकना पड़ रहा है। अधिकतर लोगों को अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि फूड लाइसेंस बनाने और उन्हें रिन्यू करने का काम ड्रग एंड कंट्रोल के पास चला गया है। ऐसा सरकार की ओर से नगर निगम को डी-नोटिफाई करने के बाद हुआ है।
विज्ञापन


अधिकतर लोग लाइसेंस बनवाने और रिन्यू करवाने के लिए असमंजस में है। शहर के दुकानदार, रेहड़ी, फड़ी, ढाबे, होटल आदि खाद्य पदार्थ बेचने वाले लोगों को नगर निगम से फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट के तहत लाइसेंस लेना होता था, ताकि लोगों को साफ खाना या अन्य खाद्य पदार्थ परोसे जा सके।

इसके लिए उन्हें नगर निगम की हेल्थ सेक्शन से लाइसेंस मिलता था। अभी सरकार की ओर से निगम को डी-नोटिफाई कर दिया गया है और यह पावर ड्रग एंड फूड कंट्रोल विभाग को सौंप दी गई है। लेकिन लोग पहले ही तरह ही नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


जिन लोगों को इस बारे में जानकारी मिल रही है वे भी खासे परेशान है, क्योंकि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कुछ लोगों का आरोप है कि ड्रग एंड फूड कंट्रोल विभाग में भी लाइसेंस लेने के लिए खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें