प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अमरनाथ भूमि आंदोलन के समझौते को लागू करवाने का समय आ गया है। आलोचनाओं से परे हटकर शहीदों के सम्मान के लिए लड़ाई लड़नी होगी।
केंद्र में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। एक नई उम्मीद जगी है और आंदोलन के समझौते के लिए गृह मंत्रालय के पास विस्तृत रिपोर्ट भेजकर राज्य सरकार से समझौते पर स्टेट्स रिपोर्ट मांगी जाएगी।
रविवार को गीता भवन में श्री अमरनाथ यात्रा संघर्ष समिति के श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे डा. सिंह ने भूमि आंदोलन के शहीदों को नमन किया।