फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के पैरापिट से टकराने से नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। अरनास-दरमाड़ी मार्ग पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में 22 दिन के नवजात की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अरनास-दरमाड़ी मार्ग पर अरनास के पास कार (जेके20ए-3015) अनियंत्रित हो कर पैरापिट से टकरा गई। हादसे में 22 दिन का नवजात और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को पीएचसी अरनास पहुंचाया जहां पर हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला का उपचार जारी है। महिला की पहचान अनीता देवी पत्नी राजेंद्र सिंह सुंगड़ी के रूप में हुई है।
जम्मू से सुंगड़ी जा रहा था दंपति
सुंगड़ी निवासी शिक्षक राजेंद्र सिंह पत्नी और नवजात को जम्मू से पैतृक घर ले जा रहे थे। 22 दिन पहले नवजात का जन्म हुआ था। बच्चे की मौत के बाद परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं। परिवार वाले बच्चे को देख भी नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें