फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में इस्लाम के नाम पर युवाओं को पत्थरबाजी के लिए उकसा रहा हिजबुल

Thu, 16 Mar 2017 10:26 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर में सक्रिय हिजबुल कमांडर ने वीडियो जारी कर घाटी के युवाओं को इस्लाम के नाम पर उकसाने की कोशिश में वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन


वीडियो में हिजबुल कमांडर जाहिर रशीद भट उर्फ मूसा कह रहा है, घाटी में पत्थरबाजी कर रहे युवाओं को अपने इरादों को जांचने की जरूरत है। वीडियो में मूसा कह रहा है, पत्थरबाजी राष्ट्रवाद के नाम पर नहीं, बल्कि इस्लाम की खातिर की जानी चाहिए, क्योंकि इस्लाम में न तो राष्ट्रवाद की जगह है और न ही लोकतंत्र की।

बुरहान वानी की मौत के बाद हिजबुल के कमांडर नियुक्त हुए मूसा ने कहा, लड़ाई कश्मीर के लिए नहीं है, यह इस्लाम की लड़ाई है, जिसके लिए और किसी वजह का जिक्र नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी लड़ाई शरीयत लागू करने की है। मूसा ने वीडियो में पुलिस कर्मियों को धमकी देते हुए कहा है कि वे अपने किए का पश्चाताप करें। यहां पर उल्लेखनीय है कि घाटी में हिंसा चक्र के दौरान इस्लाम के नाम पर हिंसा को उकसाने वाली यह बात अलगाववादियाें के एजेंडे से भी मेल नहीं खाती। ऐसे में इसे नई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें