फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा बहाल, हजारों यात्री अभी भी फंसे हुए

Thu, 16 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पिछले एक हफ्ते से भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की मार झेल रहा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया। जम्मू से श्रीनगर के लिए हजारों छोटे-बड़े वाहनों को भेजा गया। हालांकि अभी भी जम्मू बस स्टैंड में कई मुसाफिर रुके हुए हैं। इनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


वीरवार को मौसम के मुताबिक श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा जाएगा। सिंथन टाप और मुगल रोड फिलहाल बंद पड़े हैं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 

एसएसपी ट्रैफिक हाईवे संजय भगत के अनुसार हाईवे को क्लीयर रखने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात को बहाल रखने के लिए बीच-बीच में चिनैनी-नाशरी टनल को भी प्रयोग में लाया जा रहा है। बुधवार को उधमपुर में फंसे सैकड़ों वाहनों को घाटी के लिए रवाना किया गया। इसी तरह जम्मू से भी वाहनों को कश्मीर भेजा गया।
विज्ञापन


रास्ते में फंसे लगभग सभी वाहनों को क्लीयर कर लिया गया है। गत दिवस जम्मू और श्रीनगर में फंसे आठ सौ से अधिक यात्रियों को भारतीय वायु सेना की विशेष उड़ानों से गंतव्य तक पहुंचाया गया था। मौसम में आए बदलाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे चल रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें