फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कहा: जम्मू-कश्मीर में फास्ट ट्रैक लागू होगी नई शिक्षा नीति, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का समूह तैयार करे मसौदा

Mon, 29 Nov 2021 10:15 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि नई शिक्षा नीति को फास्ट ट्रैक लागू किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा में नवाचार, स्थानीय भाषा और संस्कृति को प्रोत्साहन पर जोर देने को कहा है। 
 
विज्ञापन
कुलपतियों के साथ बैठक करते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में नई शिक्षा नीति को फास्ट ट्रैक लागू किया जाएगा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो कृषि यूनिवर्सिटी समेत आठ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और उच्च शिक्षा निदेशक के साथ बैठक में इस बाबत निर्देश जारी कर दिए। एलजी ने कहा कि शिक्षा को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के मॉडल पर काम करना होगा। स्थानीय भाषाओं और संस्कृति को विशेष रूप से प्रोत्साहन देना होगा।

विज्ञापन


आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर विश्वविद्यालयों में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में एलजी ने कहा कि विश्वविद्यालयों के वीसी और उच्च शिक्षा निदेशालय मिलकर नई शिक्षा नीति लागू करने पर काम करें। खासकर वीसी समूह मसौदा तैयार कर नई शिक्षा नीति को जमीनी स्तर पर व्यवहार में लाने की व्यवस्था करें।

एलजी ने कहा कि अमल की फास्ट ट्रैक प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए वीसी समूह और संबंधित अधिकारी समय-समय पर समीक्षा बैठक भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक मूल्यों, पेशेवर आचार-विचार, भारतीय ज्ञान व्यवस्था, नवाचार, उद्यम, उद्योग 4.0 स्किल्स और संवाद कौशल जैसे विषयों के कोर्स करवाए जाएं।
विज्ञापन


प्रयोगशाला से खेत में पहुंचे अनुसंधान
कृषि विश्वविद्यालयों के लिए एलजी ने कहा कि तकनीक को प्रयोगशाला से खेत तक लाने की प्रक्रिया में और सुधार लाना होगा। लैब के अनुसंधान को खेत तक लाने के लिए कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए। शोध में सुनिश्चित करें कि किसानों की लागत कम और आय ज्यादा हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें