दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबधन का कार्यक्रम है। उमर अब्दुल्ला ने बताया कि नेकां की ओर से पार्टी अध्यक्ष इसमें भाग लेंगे। उत्तर कश्मीर के बारामुला से लोकसभा चुनाव लड़ने की के बारे में पूछे जाने पर नेकां उपाध्यक्ष ने कहा कि यह अफवाह फैलाई जा रही है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ रैली में भाग लेंगे। नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पार्टी के अन्य नेता भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
उमर ने शनिवार को श्रीनगर में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबधन का कार्यक्रम है। नेकां की ओर से पार्टी अध्यक्ष इसमें भाग लेंगे। उत्तर कश्मीर के बारामुला से लोकसभा चुनाव लड़ने की के बारे में पूछे जाने पर नेकां उपाध्यक्ष ने कहा कि यह अफवाह फैलाई जा रही है।
उन्होंने कहा, मैं चुनाव लड़ूं या नहीं, या कहां से लड़ूं, यह मेरी अपनी इच्छा नहीं है, यह नेकां का फैसला होगा। पार्टी मुझे जनादेश देना चाहती है या नहीं और किस सीट से, यह मैं पार्टी पर छोड़ता हूं और मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा तब करेगी जब वह ऐसा करने के मूड में होगी। आप यह जानने के लिए उत्सुक क्यों हैं कि हमारे उम्मीदवार कौन होंगे?
विज्ञापन
सज्जाद लोन को छोड़कर कश्मीर की तीन सीटों के लिए किस पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा की है। अब्दुल्ला ने कहा, हम इसकी घोषणा तब करेंगे जब हम ऐसा करने के मूड में होंगे। यह अधिसूचना के बाद या नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन भी हो सकता है।