फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस ने कांग्रेस की सीटों पर भी प्रत्याशी उतारे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनावों के तहत नैशनल कांफ्रेंस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 32 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं।
विज्ञापन


इस सूची के जारी होते ही यह लगभग तय हो गया है कि अब कांग्रेस से नेकां का गठबंधन संभव नहीं है। नेकां ने पहली सूची में उन सीटों पर भी प्रत्याशी दिए हैं, जो कांग्रेस की मानी जाती हैं। उधर कांग्रेस ने 19 जुलाई को जम्मू में मंथन बैठक बुलाई है।

महासचिव अंबिका सोनी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज की मौजूदगी में प्रत्याशियों के नामों पर विचार होगा। कांग्रेस दिग्गजों की यह तिकड़ी इससे पहले श्रीनगर में भी मंथन बैठक कर चुकी है।
विज्ञापन

जनता में अच्छी पैठ वालों को ट‌िकट

नेकां की पहली सूची में कुल 32 नाम शामिल हैं। पहली सूची में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र राणा के नाम नहीं हैं। पार्टी महासचिव अली मोहम्मद सागर ने पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद नामों को अंतिम रूप देने के बाद इसकी घोषणा की।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला ने की। सूची को जारी करते हुए सागर ने बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में कई नामों पर विचार किया गया।

चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए केवल उन्हीं नामों को सूची में शामिल किया गया, जिनकी जनता में अच्छी पैठ है। प्रत्याशियों की सूची को पार्टी अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला ने भी मंजूरी दे दी, जिसके बाद इसे प्रेस में जारी कर दिया गया।

19 कश्मीर से 12 जम्मू संभाग से

घोषित सूची में 19 उम्मीदवार कश्मीर संभाग, 12 जम्मू संभाग तथा एक लद्दाख से है। संसदीय बोर्ड की बैठक में अब्दुल रहीम राथर, हरबंस सिंह, अली मोहम्मद सागर, चौधरी मोहम्मद रमजान, कमर अली आखुन, नसीर असलम वानी तथा देवेन्द्र सिंह राणा आदि थे।

बैठक करीब तीन घंटे तक चली, जिसमें ब्लाक तथा जिला स्तर की कमेटियों के नामों के पैनल पर भी विचार किया गया। गौरतलब है कि पीडीपी पहले ही अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर बढ़त ले चुकी है।

कांग्रेस से गठबंधन की सियासी उधेड़बुन से बाहर निकल कर नेकां ने अब पहली सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

प्रत्याशियों की सूची

बटमालू से इरफान अहमद शाह
ईदगाह से मुबारक गुल
अमीराकदल से नासिर असलम वानी
हब्बाकदल से शमीमा फिरदोस
खनेयार से अली मोहम्मद सागर
चरार-ए-शरीफ से अब्दुल रहीम राथर
बडगाम से आगा सैयद राहुल्ला
कंगन से मियां अल्ताफ
बिजबिहाड़ा से डा. बशीर अहमद वीरी
होमशालीबुग से एडवोकेट अब्दुल मजीद
नूरबाद से सकीना इट्टू
तराल से मोहम्मद अशरफ भट्ट
वाची से शौकत अहमद गनई
रफियाबाद से जावेद अहमद डार
गुरेज से नजीर अहमद खान
सोनावाड़ी से मोहम्मद अकबर लोन
कुपवाड़ा से मीर सैफउल्लाह
लोलाब से कैसर जमशीद लोन
हंदवाड़ा से चौधरी मोहम्मद रमजान
किश्तवाड़ से सज्जाद अहमद किचलू
पुंछ-हवेली से एजाज जान
गुलाबगड़ से अब्दुल गनी मलिक
विजयपुर से सुरजीत सिंह सलाथिया
मढ़ से अजय कुमार सढोत्रा
नौशेरा से राधेशाम शर्मा
मेंढर से जावेद अहमद राणा
कालाकोट से रछपाल सिंह
जम्मू पश्चिम से धर्मवीर सिंह जम्बाल
रियासी से जगजीवन लाल
आरएस पुरा से रामेश मोटन
दरहाल से चौधरी लियाकत
नुबरा से तेस्तन नमग्याल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें