जम्मू। वाबे वाली माता मंदिर में रविवार को आठ हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। दर्शन का क्रम सुबह पांच बजे से शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। सुरक्षा कारणों से श्रद्धालुओं को मेटलडिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ रहा है।
जांच-पड़ताल के बाद ही लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। हालांकि इस बार पुलिस भी लोगों का सहयोग कर रही है। दर्शन करवाने में वालंटियर की सहायता ली गई है। बुजुर्ग और चलने फिरने में असमर्थ व्यक्तियों को भी दर्शन करवाए जा रहे हैं। मंदिर में चल रहे यज्ञ की पूर्ण आहुति वीरवार को डाली जाएगी।
मंदिर के पुजारी बिट्टा सिंह ने बताया कि रविवार को आठ हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए गए हैं। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा दर्शन करवाने के लिए पुलिस, वालंटियर और मंदिर स्टाफ अहम रोल निभा रहा है। वहीं, एसएचओ बाहु फोर्ट कीर्ति ने कहा कि स्टाफ को हिदायत दी गई है कि वे श्रद्धालुओं की सहायता करें। दर्शन के दौरान पुलिस सौहार्दपूर्ण तरीके से दर्शन करवाने में सहायता कर रही है।