एडीसी बसोहली तिलकराज थापा ने बताया कि डोमिसाइल सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए आवेदक को फॉर्म के साथ पीआरसी लगाना अनिवार्य है। इसके साथ ही उसे यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर में ही रह रहा है। अर्जी मिलने के बाद इसे 30 दिन तक जारी किया जाना तय किया गया है।
सभी तरह की सरकारी नौकरियों, में आवेदन करने जमीन खरीदने के लिए डोमिसाइल प्रमाणपत्र का होना जरूरी है। स्टेट सब्जेक्ट के बाद अब पीआरसी हर जगह अनिवार्य होगा। तहसीलदार को बकायदा ट्रेनिंग दी गई है ऑनलाइन सर्टिफिकेट बनाने और उसे जारी करने के लिए 30 दिन का समय रखा गया है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनाए जाएंगे।
एसडीएम ने आवेदकों को सौंपे डोमिसाइल प्रमाणपत्र
बनी जिले के विभिन्न तहसीलों में डोमिसाइल बनाने की प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है। दूर दराज बनी सब डिवीजन में एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया की ओर से इस प्रक्रिया के तहत तैयार किए गए डोमिसाइल आवेदकों को गुरुवार को सौंपे। अधिकारी ने कहा कि तहसीलदार कार्यालय में आवेदन हासिल हो रहे हैं जिसे तय समय सीमा के भीतर पूरा कर, आवेदकों को सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।