फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न आएं कश्मीर, तीन दिनों के लिए श्रीनगर हाईवे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। कई जगह पस्सियां गिरने के चलते तीन दिन के लिए जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है। कटड़ा वैष्णो देवी चापर सेवा भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


मंगलवार रात भर आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कई जगह पस्सियां गिर आईं। इसके अलावा कुछेक जगह हवा से पेड़ भी गिरे हैं। हाईवे पर रामसू (गांगरू) में कई जगह दरारें आ गई हैं।

हालांकि मरममत कार्य शुरू कर दिया गया है। पर आईजी ट्रैफिक के मुताबिक हाईवे की मरम्मत में तीन दिन लग सकते हैं। इसके चलते तीन दिन तक जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद रहेगा।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

मुगल रोड से भी निकल सकेंगे केवल हल्के वाहन

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस दौरान आवश्यक सामग्री लेकर श्रीनगर जाने के लिए ट्रक, टैंकर एवं अन्य लोड कैरियर वाहन मुगल रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा मध्यम दर्जा और हल्के वाहनों को भी मुगल रोड पर आवागमन की इजाजत दी जाएगी। हालांकि, आईजी ने स्पष्ट किया कि बड़े यात्री वाहनों को मुगल रोड के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बड़े यात्री वाहनों को छोड़कर अन्य तरह के वाहन सिंथन टाप-किश्तवाड़ मार्ग का भी श्रीनगर पहुंचने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें