फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 मार्च को राष्ट्रीय राजमार्ग पूरा दिन बंद रहेगा

Tue, 24 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों खराब मौसम के चलते क्षतिग्रस्त हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को अभी तक पूरी तरह से दुरुस्त नहीं किया जा सका है। हाईवे पर विभिन्न जगहों पर मरम्मत कार्य के चलते रोजाना घंटों वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


मंगलवार भी उधमपुर जिला मुख्यालय से चार किमी दूर खैरी में नेशनल हाईवे को दो घंटे के लिए बंद रखा गया। यहां राजमार्ग को दोनों तरफ से खोलने के लिए सुबह छह बजे से लेकर आठ बजे तक काम चलता रहा।

आईजी ट्रैफिक जेपी सिंह का कहना है कि हाईवे पर कई जगह मरम्मत कार्य चल रहे हैं। हाईवे को दोनों ओर से खोलने के लिए आगामी 28 मार्च को पूरा दिन यातायात बंद रखकर लंबित कार्यों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


हाईवे पर सुबह गाड़ियों की संख्या कम होने के कारण जाम की ज्यादा स्थिति नहीं बन पाई। इस बीच कई बार ट्रैफिक को रोकना पड़ा, लेकिन कुछ समय बाद उसे रवाना कर दिया गया। पिछले दिनों से खैरी में लगातार पस्सियां गिरने के कारण कई बार हाईवे को बंद करना पड़ा था।

गत दिवस भी हाईवे को मरम्मत कार्य के चलते दस घंटे बंद रखना पड़ा था। एसएसपी हाईवे संजय कोतवाल के अनुसार खैरी में डबल मार्ग का काम पूरा कर लिया गया है और नाशरी में यह अंतिम चरण में है। रामबन और बनिहाल के बीच कई जगह मरम्मत कार्य जारी हैं। बुधवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए ट्रैफिक भेजा जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें