फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख पुलिस को मिला अपना नाम, कॉलर प्रतीक भी बदला, वर्दी बदलने में लगेगा समय

Sun, 24 May 2020 02:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लद्दाख पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पुलिस विभाग का आधिकारिक नाम अब लद्दाख पुलिस हो गया है। शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक एसएस खंडारे ने इसका आदेश जारी किया। इसके साथ ही साइन बोर्ड, विभागीय वाहन, लेटर हेड, आधिकारिक स्टेशनरी, स्टैंप और अन्य वस्तुओं पर जहां कहीं भी जेएंडके पुलिस लिखा गया है, उसे तत्काल बदलकर लद्दाख पुलिस लिखने को कहा गया है।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार अब पुलिस विभाग का कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी अपनी वर्दी पर जेएंडके पुलिस यूनिफार्म के कॉलर प्रतीक का इस्तेमाल नहीं करेगा।
 

उपराज्यपाल प्रशासन की मंजूरी के बाद पुलिस मुख्यालय ने जेएंडके पुलिस का नाम हटाकर लद्दाख पुलिस करने का आदेश जारी किया गया है। सभी वस्तुओं पर नाम और वर्दी के प्रतीक को पूरी तरह बदलने में एक माह का समय लग सकता है।- एसएस खंडारे, आईजी, लद्दाख पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें