फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग पंचमी पर की नाग देवता की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल में शनिवार को नाग पंचमी का त्यौहार श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ज्यादातर लोगों ने घरों पर नाग देवता की पूजा की और प्रतीक स्वरूप गोबर से दीवार पर नाग देवता का जोड़ा बनाकर सिंदूर, अक्षत और पुष्प अर्पित कर पूजा की। इस अवसर पर नाग देवता से परिवार की रक्षा और कष्टों की मुक्ति करने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

पंडित राधा कृष्ण शास्त्री ने बताया की श्रावण मास की शुक्ल पंचमी को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है, उन्होंने कहा कि इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है, जिससे नाग देवता लोगों के परिवारों की रक्षा करते हैं और कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि नाग पंचमी के दिन नागों को दूध पिलाने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है और नाग देवता की कृपा से घर परिवार में सुख शांति और खुशहाली का आगमन होता है।
इस अवसर पर कई गांवों के नाग देव स्थानों पर लोगों ने प्रसाद भी वितरित किया। उपमंडल मुख्यालय से सटे किशनपुर गांव के नाग देव स्थान पर वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद भंडारे का लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा शाम 6:00 बजे तक जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें