फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार हमले पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता उमर अब्दुल्ला ने म्यांमार की सीमा में हाल ही में सैन्य अभियान संबंधी बयानों को ‘शानदार सेल्फ गोल’ करार देते हुए कहा है कि म्यांमार द्वारा उसकी सरजमीं पर इस अभियान को अंजाम दिए जाने की बात नकारने से इन बयानों का उल्टा असर पड़ा है।
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, वाह, क्या शानदार ‘सेल्फ गोल’था। अगली बार आप अच्छा गुप्त अभियान चलाएं और उस अभियान को स्वयं अपनी कहानी बयां करने दें और सीने ठोकने का काम भी अभियानों पर छोड़ दें।

उन्होंने म्यांमार द्वारा अभियान के उसकी सीमा के भीतर अंजाम दिए जाने की बात से इनकार किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे बयानों का उल्टा असर पड़ा है।
विज्ञापन

What an amazing self goal!!! Next time you have a good covert Op, let the Op speak for itself & leave the chest thumping for the campaigns.— Omar Abdullah (@abdullah_omar) June 10, 2015

विज्ञापन

इस हमले में 18 जवानों की हुई थी मौत

आपको बताते चलें क‌ि सीमा पार अपने तरह के पहले अभियान के तहत सेना के कमांडोज ने मंगलवार को म्यांमार के भीतर म्यांमार के अधिकारियों की जानकारी में सुनियोजित हमला किया था, 50 उग्रवादी मारे गए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि ये उग्रवादी 4 जून को सेना पर हुए हमले के जिम्मेदार थे, जिसमें 18 भारतीय जवान मारे गए थे।

रिपोर्टों के अनुसार, हालांकि म्यांमार ने उसकी सरजमीं के भीतर यह हमला होने की बात नकारते हुए कहा है कि भारतीय बलों ने उग्रवादियों पर हमला भारत की सीमा के भीतर किया था।

उन्होंने लिखा, सीना ठोकने का यह असर हुआ कि म्यांमार को इस बात को खारिज करना पड़ा कि अभियान को उसकी जमीन पर अंजाम दिया गया था और तरह इसका उल्टा असर पड़ा है। वहीं उग्रवादियों के विरुद्ध भारतीय सेना के म्‍यांमार ऑपरेशन की कांग्रेस ने तारीफ तो की है, लेकिन साथ ही इसके लिए सरकार पर तंज भी कसा है।
All the chest thumping did is force Myanmar to deny the Op ever took place on their soil thus proving totally counterproductive #selfgoal.— Omar Abdullah (@abdullah_omar) June 10, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें