फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: अनंतनाग के श्रीगुफवारा में 60 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में, मेडिकल टीमों ने गांव का किया निरीक्षण

Sat, 20 Jul 2024 09:44 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
दवा वितरित करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा के श्रीगुफवारा क्षेत्र में 60 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ गए। डायरिया से ग्रसित सभी लोगों को 19 और 20 जुलाई की मध्यरात्रि के दौरान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीती रात श्रीगुफवारा के ट्रेल गांव में 60 से अधिक लोगों को दस्त, दस्त और उल्टी की शिकायत हुई। इससे न सिर्फ इस गांव में बल्कि आसपास के गांवों के लोगों में भी दहशत फैल गई। सूचना पर कई मेडिकल टीमें एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचीं और कई मरीजों को इलाज के लिए एसडीएच सल्लर और पीएचसी श्रीगुफवारा रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें