फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आग्रह

Sat, 20 Jul 2024 07:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 3,500 कश्मीरी छात्र हैं नामांकित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बांग्लादेश में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से हस्तक्षेप करने और वहां मौजूद हजारों कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन और उथल-पुथल के बीच मैं डॉ. एस जयशंकर से तत्काल हस्तक्षेप करने और वहां कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करती हूं। इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने से उनके माता-पिता की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें घर वापस लाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए। वहीं जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने भी बांग्लादेश में कश्मीरी छात्रों के पुनर्वास और सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता के लिए अनुरोध किया है। मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा कि बांग्लादेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की गंभीर स्थिति पर तत्काल कदम उठाया जाना चाहिए। छात्रों ने छात्रावासों से सुरक्षित वातावरण में तत्काल स्थानांतरण की मांग की है। उनके अभिभावकों का कहना है कि बच्चे हिंसा और अशांति के कारण डरे हुए और चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 3,500 से अधिक कश्मीरी छात्र नामांकित हैं।
विज्ञापन

उधर, विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों से ढाका में भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी सलाह का पालन करने का अनुरोध किया गया है। उच्चायोग और सहायक उच्चायोग भारतीय नागरिकों को आवश्यक किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर उपलब्ध रहते हैं। भारत सरकार स्थिति पर नजर रख रही है। बांग्लादेश में सभी नागरिकों को यात्रा सलाह का पालन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

इस बीच बांग्लादेश में चल रहे कोटा विरोधी प्रदर्शनों के बीच आयोग के बाहर किसी भी विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें