फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: जम्मू-कश्मीर में 22 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून, बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत

Mon, 19 Aug 2024 12:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू संभाग में लगातार हो रही वाली बारिश से गर्मी से राहत मिली है। रविवार को जम्मू संभाग के लगभग सभी जिलों में सुबह हल्की बारिश के बाद दिनभर बादल छाए। कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली, लेकिन बारिश से तापमान में काफी गिरावट रही।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग में लगातार हो रही वाली बारिश से गर्मी से राहत मिली है। रविवार को जम्मू संभाग के लगभग सभी जिलों में सुबह हल्की बारिश के बाद दिनभर बादल छाए। कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली, लेकिन बारिश से तापमान में काफी गिरावट रही। जम्मू-कश्मीर में अभी 22 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। जम्मू संभाग में बारिश हो सकती है। रविवार को श्रीनगर में भी बारिश हुई।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू में अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 19.2 डिग्री रहा। रविवार को श्रीनगर में जम्मू की तुलना में अधिक बारिश हुई। श्रीनगर में 10 मिली मीटर और जम्मू में छह मिमि बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 22 अगस्त तक बारिश होती रहेगी। उधर, राजोरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और कठुआ में भी बारिश हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें