फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पटनीटॉप की वादियों में गूंजे हिंदी-पंजाबी और डोगरी के तराने, सैलानियों ने जमकर उठाया आनंद 

Sat, 25 Sep 2021 10:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

हसीन वादियों में सानु इक पल चैन न आवे.. सज्जणा तेरे बिना... गाने ने समां बांध दिया। पर्यटन विभाग और पीडीए के संयुक्त अभियान के तहत करवाए जा रहे दो दिवसीय मानसून फेस्टिवल में गायकों ने एक से बढ़कर एक गाने की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
पटनीटॉप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप की हसीन वादियों में पहली बार मानसून फेस्टिवल का सैलानियों ने खूब लुत्फ उठाया। वीकेंड के मौके पर आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम का मुख्य मकसद सैलानियों को आकर्षित करना और पर्यटन स्थल को बढ़ावा देना है। पटनीटॉप में देश के विभिन्न हिस्सों के सैलानियों ने इसका मनोरंजन किया। पडोरा ग्राउंड पर आयोजित इस कार्यक्रम में पटनीटॉप का हर कोना गुलजार नजर आ रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सफलता की कहानी: 22 साल के सुचेतर ने यूपीएससी में रोशन किया जम्मू-कश्मीर का नाम, जरूर पढ़ें यह संदेश    

हसीन वादियों में सानु इक पल चैन न आवे.. सज्जणा तेरे बिना... गाने ने समां बांध दिया। पर्यटन विभाग और पीडीए के संयुक्त अभियान के तहत करवाए जा रहे दो दिवसीय मानसून फेस्टिवल में गायकों ने एक से बढ़कर एक गाने की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। एक ओर पटनीटॉप की वादियां हिंदी, पंजाबी, डोगरी गानों से गूंज उठीं, जिससे पूरे पर्यटन स्थल में दिनभर चहल-पहल रही। वहां के कारोबारियों में खुशी की झलक दिखी तो वहीं दूसरी और इस आयोजन से पर्यटन को भी बढ़ावा मिला। मानसून फेस्टिवल के दौरान पहुंचे सैलानी भी इस आयोजन से काफी खुश नजर आए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मंडलायुक्त और एडीजीपी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

मानसून फेस्टिवल का शुभारंभ मंडलायुक्त जम्मू राघव लंगर और एडीजीपी मुकेश सिंह ने किया। उन्होंने पटनीटॉप में सरकारी विभागों की ओर से लगाए स्टालों का भी निरीक्षण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम से फेस्टिवल की शुरूआत हुई। इससे पहले आयोजकों ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। शनिवार दोपहर को शुरू हुआ कार्यक्रम रविवार तक चलेगा, जिसमें मशहूर गायक प्रव गिल, अली ब्रदर्स, अरमान बेदिल, रमालू राम, रिंकू मानसर वाला व अन्य अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें