रियासी। पीडीपी की मंगलवार को एक बैठक हुई, जिसमें जिला यूथ एवं महिला इकाई का गठन किया गया। पार्टी के जिला प्रधान एजाज खान के परामर्श के बाद प्रदेश महासचिव अमरीक सिंह रीन ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
इसमें मोहम्मद यासीन शेख निवासी चसाना को वरिष्ठ उपप्रधान, हाजी मुशताक अहमद निवासी गुलाबगढ़, मोहम्मद रफीक मागरे निवासी रियासी, ठाकुर नसीब सिंह निवासी पौनी और विवेक आनंद निवासी पौनी को उपप्रधान बनाया गया। रियासी निवासी मोहम्मद अकरम को महासचिव व सुरेंद्र शर्मा को संयोजग बनाया गया।
भारख की जसबीर कौर, भमाग की शमशाद अख्तर, डोरा के शौकत अली व माहौर के कमर उद दीन को सचिव, गुलाबगढ़ के अब्दुल रशीद सीमत व माहौर के हाजी अब्दुल रशीद खान को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। माहौर निवासी नजीर अहमद बद्दारी को प्रेस सचिव, भागा कोटली के पवन वर्मा को प्रचार सचिव, पौनी के देवराज को संयोजक सचिव, पौनी के जावेद अहमद को कैशियर का पदभार मिला। बंसी लाल ठाकुर को जोन प्रधान रियासी व मोहम्मद शफी वानी को जोनल प्रधान माहौर बनाया गया। पीडीपी ने यूथ विंग के लिए अब्दुल रहमान को जिला प्रधान, धीरज ठाकुर को जिला संयोजक व चंद्र प्रताप सिंह को महासचिव बनाया। नरेंद्र कौर को जिला प्रधान और शकुंतला देवी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।