फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री पद का दुरुपयोग कर रहे मोदी: भीम

Tue, 16 Dec 2014 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संरक्षक प्रो. भीम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी हेलिकाप्टरों का जमकर प्रयोग कर सरकारी कोष को नुकसान पहुंचा रहे है।
विज्ञापन


भीम सिंह ने मंगलवार को हीरानगर, कठुआ और बिलावर में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चुनाव में अपनी पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए पद का दुरुपयोग किया जा रहा है और चुनाव आयोग चुप्पी साधे हुए है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन जमकर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की ओर से जम्मू संभाग के लगभग प्रत्येक जिले और अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे की वजह से विपक्षी दलों को प्रचार का मौका नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


मोदी की रैलियों के चलते सड़कों के रूट से लेकर हेलिकाप्टर तक विपक्षी दलों के नेताओं को उपलब्ध नहीं हो पा रहे है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से कहा है कि वह प्रधानमंत्री को प्रत्येक सप्ताह जम्मू कश्मीर में चुनाव के उद्देश्य से जाने और हेलिकाप्टरों का जमकर प्रयोग कर लोगों के लिए कर्फ्यू जैसे हालात पैदा करने की अनुमति को स्पष्ट करें। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें