फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में हर तरफ गंदगी का माहौल

Tue, 16 Dec 2014 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते विश्वविद्यालय में गंदगी का साम्राज्य फैल चुका है। हड़ताल के कारण सफाई कर्मचारियों ने कई दिनों से विश्वविद्यालय में सफाई नहीं की है, जिसके कारण अब विद्यार्थी गंदगी के बीच बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से विश्वविद्यालय के 500 के करीब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर हैं। इसमें विश्वविद्यालय के सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं। इसी कारण पिछले कुछ दिनों से विश्वविद्यालय में सफाई व्यवस्था का कार्य बंद पड़ा है।

विश्वविद्यालय के ज्यादातर हिस्सों में गंदगी फैली हुई नजर आ रही है। जिन मैदानों में विद्यार्थी बैठ कर पढ़ाई और अन्य कार्य करते हैं, वहां पर भी सिर्फ गंदगी फैली हुई नजर आ रही है। हालात ये बन चुके हैं कि विद्यार्थी गंदगी के बीच ही बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


दिन-ब-दिन गंदगी बढ़ती जा रही है। विश्वविद्यालय के रास्तों पर भी सिर्फ गंदगी ही फैली नजर आ रही है, जिसके कारण विद्यार्थी चिंतित है। विद्यार्थियों का कहना है कि मुलाजिमों के कार्य बहिष्कार की अवधि दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अगर विश्वविद्यालय के प्रशासन ने इसको जल्द खत्म नहीं करवाया तो आने वाले दिनों में परेशानी दोगुनी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें