फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: घाटी के आठ जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल, सैयद अली शाह गिलानी की मौत के बाद हुआ था बंद

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर और बडगाम जिलों को छोड़कर सोमवार शाम करीब सात बजे घाटी के सभी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं।
विज्ञापन
Internet User
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के 10 में से आठ जिलों में सोमवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। हैदरपोरा स्थित आवास पर कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत के कुछ घंटे बाद बुधवार देर रात लीज लाइन को छोड़कर वॉयस कॉल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर और बडगाम जिलों को छोड़कर सोमवार शाम करीब सात बजे घाटी के सभी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। पुलिस ने कहा कि श्रीनगर और बडगाम जिलों में इन सेवाओं के निलंबन की मंगलवार को समीक्षा की जाएगी।

शुक्रवार रात ब्रॉडबैंड और फाइबर प्लेटफॉर्म पर वॉयस कॉल और इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई थीं, अब मोबाइल उपकरणों पर इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया कि श्रीनगर और बडगाम को छोड़कर सभी जिलों में आज शाम सात बजे तक मोबाइल इंटरनेट खुल जाएगा। कल दोपहर श्रीनगर और बडगाम के बारे में समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें