फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च निकालने की कोशिश कर रहे विधायक राशिद गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2015 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद आज एक बार फिर मार्च निकलने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आज सुबह के समय राशिद 20 समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री  मुफ्ती मोहम्मद सईद के घर की ओर मार्च करने के प्रयास में गिरफ्तार किए गए है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद  कल सीआरपीएफ की गोली से मारे गए एक युवक के विरोध में ये मार्च निकल रहे थे। इंजीनियर राशिद को मुंशी बाग क्रसिंग पर गिरफ्तार किया गया।

इंजीनियर राशिद मुख्यमंत्री के घर के बहार विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे थे। गौरतलब है कि मोदी रकी रैली के विरोध में पत्थरबाजी कर रहे युवकों को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई के दौरान गौहर नजीर भट (22) घायल हो गया जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें