फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव उसी के कमरे से बरामद

Thu, 12 Oct 2017 12:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : demo photo
विज्ञापन
कस्बे करथोली इलाके में स्थित एक फैक्ट्री के परिसर में पिछले 14 दिनों से लापता युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रिंस 17 पुत्र बनारसी दास मूल रूप से गुरदासपुर पंजाब का रहने वाला था और इन दिनों बाड़ी ब्राह्मणा की एक फैक्ट्री में बने कमरे में रह रहा था।
विज्ञापन


आस पास के लोगों ने बताया  है कि प्रिंस पिछले 14 दिनों से गायब था और किसी को भी नहीं पता था कि वह कहां गया हुआ है। बुधवार सुबह किसी ने देखा की कमरे  से  बदबू आ रही थी जब खिड़की से जांक कर देखा प्रिंस का शव पंखे से झूल रहा था।

आस -पास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर आ कर शव को कब्जे में ले लिया। शव की हालत को  देख कर लग रहा है कि प्रिंस की मौत काफी दिन पहले हो गई थी।
विज्ञापन


वहीं एसएचओ बाड़ी ब्राह्मणा का कहना है कि शुरूआती जांच में मामला खुदकुशी का लगता है फिलहाल मामले की जांच चल रही है थाना प्रभारी के मुताबिक प्रिंस के गुमशुदा होने की कोई भी शिकयात पुलिस के पास नही आई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें