फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः हर थाने और चौकी में पुलिसकर्मी हर रोज एक घंटा करेंगे व्यायाम

Thu, 12 Oct 2017 12:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
 जिले में मौजूद पुलिस स्टेशन और चौकियों में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यायाम करवा कर फिट रखने का काम किया जाएगा, ताकि जवान मुस्तैदी के साथ तैनात होकर सुरक्षा व्यवस्था को संभाल सकें। इसके लिए जवानों व अधिकारियों को हर रोज एक घंटा व्यायाम करना होगा। 
विज्ञापन


अक्सर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की फिटनेस पर सवाल उठते हैं। कई बार पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की निकली तोंद तो मजाक कारण बन जाती है और इसी के चलते सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए जाते हैं।

लेकिन एसएसपी उधमपुर रईस मोहम्मद भट ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को फिट रखने का प्रयास शुरू किया है। इसके सभी पुलिस स्टेशन व चौकियों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को एक घंटे तक व्यायाम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


व्यायाम में कर्मियों को योगा, पीटी परेड व दौड़ लगवाई जाएगी। यह काम सुबह के समय किया जाएगा, ताकि एक घंटे के व्यायाम के बाद पुलिस कर्मी व अधिकारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। इसके अलावा कोई पुलिस की फिटनेस पर सवाल न खड़ा सक सके।

एसएसपी रईस मोहम्मद भट ने कहा कि एक घंटे व्यायाम करवा कर पुलिस कर्मियों को फिट रखने का पहली बार प्रयास किया जा रहा है। देखा गया है कि बैठे-बैठे काम करने के कारण फिटनेस खराब हो जाती है और इसका असर ड्यूटी पर भी पड़ता है। जल्द से जल्द सभी पुलिस स्टेशन व चौकियों में इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें