फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का ट्रक खाई में गिरा, मेजर समेत 3 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कालारूस के जंगलों में एक सेना का वाहन मंगलवार को खाई में जा गिरा जिसमें मेजर समेत तीन जवान की मौत हो गई। जबकि सात जवानों के घायल होने की खबर आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक सेना की 41 राजपूताना राइफल का एक वाहन कालारूस के जंगलों में गश्त के लिए जा रहा था, तभी सरकोली के निकट वाहन एक खाई में जा गिरा। इस वाहन में मेजर समेत 10 जवान सवार थे।
विज्ञापन


सभी घायलों को दुर्गमुल्ला के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में शहीद हुए मेजर का नाम इंद्रजीत सिंह बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

कई द‌‌िनों से चल रही है मुठभेड

सेना के सूत्रों के मुताब‌िक कुछ आतंक‌वाद‌ियों के जंगल में छुपे होने की खुफ‌िया जानकारी म‌िलने के बाद सेना सरकोली के जंगलों में सर्च अभ‌ियान के ल‌िए न‌िकली थी।

गौरतलब है क‌ि प‌िछले कई द‌िनों से कालारुस के आसपास के जंगलों में सेना और आतंकवाद‌ियों के बीच मुठभेड चल रही है। इसमें अभी तक सेना के तीन जवान शहीद हो चुके है, जबक‌ि छह आतंकी मारे जा चु‌के हैं।

आपको बताते चलें क‌ि 28 अगस्त को एसओजी का भी वाहन गेगल के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, ज‌िसमें एसओजी के कई जवान गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें