दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने गुरूवार को बैंक गार्ड पर हमला कर उसकी राइफल लूट ली। इससे पहले बुधवार को भी आतंकियों ने कुलगाम जिले में बैंक से छह लाख रुपये लूट लिए थे। अनंतनाग शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर ब्रकपोरा गांव में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा पर धावा बोला।
बैंक गार्ड पर हावी होने के बाद उसकी 12 बोर की सर्विस राइफल लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने आस-पास के इलाकों की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर आतंकियों को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गए है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आतंकियों की तलाश की जा रही है।