फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनेड फेक आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई देख हुए फरार

Wed, 01 Aug 2018 01:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सीआरपीएफ
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने मंगलवार की देर रात सेना के कैंप पर हमला किया। संतरी की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


जिले के चिल्लीपोरा गांव में 42 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकियों ने हमला किया। पहले यूबीजीएल ग्रेनेड दागा। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। ग्रेनेड कैंप के बाहर गिरकर फट गया। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। उधर, पुलवामा जिले के पांपोर में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर कासो चलाया गया। खांडे व आस्टान मुहल्ले को घेरकर घर-घर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें