फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की बैंक लूट की कोशिश नाकाम, हमले में बैंक गार्ड घायल

Sat, 11 Aug 2018 12:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकियों के बैंक लूटने की कोशिश को नाकाम बनाया गया। इस दौरान आतंकियों के हमले में बैंक गार्ड घायल हो गया। घटना के बाद आस पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


जिले के पांपोर इलाके के खीर्यू स्थित जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा पर बैंक लूटने की मंशा से दो से तीन आतंकियों ने धावा बोला। उन्होंने गार्ड पर हमला कर उसकी सर्विस राइफल भी लूटने की कोशिश की, लेकिन सतर्क गार्ड उनसे भिड़ गया। उसने आतंकियों की इस कोशिश को नाकाम बना दिया। अपने मंसूबों में नाकाम रहने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से आतंकियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें