जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने घाटी में शिक्षकों पर हुए आतंकी हमले पर कहा कि कश्मीर में बिगड़ती स्थिति को देखकर परेशान हूं, जहां एक छोटा अल्पसंख्यक समुदाय लक्ष्य बन रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नया कश्मीर बनाने के भारत सरकार के दावों ने वास्तव में घाटी को नरक में बदल लिया है। सरकार कश्मीर को अपने चुनावी हितों के लिए दुधारू गाय के रूप में इस्तेमाल कर रही है। यही उनका एकमात्र फायदा है।
दरअसल जम्मू-कश्मीर श्रीनगर के सफाकदल इलाके में गवर्नमेंट ब्यॉज हायर सेकेंडरी स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने शिक्षकों पर लगातार फायरिंग कर दी। इसी पर महबूबा मुफ्ती द्वारा ट्वीट कर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया है।