पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) मुखिया महबूबा मुफ्ती जम्मू संभाग के दौरे पर हैं। शनिवार को वह पार्टी कार्यालय पहुंचीं, जहां भाजपा पर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खुर्शीद की विवादित किताब पर भी प्रतिक्रिया दी।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) मुखिया महबूबा मुफ्ती शनिवार को जम्मू स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा देश में हिंदू और मुसलमानों में झगड़ा करवा कर सियासत कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की विवादित किताब पर भी महबूबा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया दी।
महबूबा मुफ्ती शुक्रवार शाम चार बजे श्रीनगर से जम्मू पहुंची थीं। महबूबा 17 नवंबर तक जम्मू में ही रहेंगी। इससे पहले शुक्रवार को जम्मू एयरपोर्ट पर महबूबा मुफ्ती के आने की भनक पाकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर प्रदर्शन किया और महबूबा मुफ्ती वापस जाओ के नारे लगाए। बजरंग दल ने कहा कि महबूबा मुफ्ती आतंकवादियों व पाकिस्तान की समर्थक हैं। उन्हें जेल में बंद करने से कश्मीर में पूर्ण शांति बहाली में बड़ी मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: रामबन में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत और 12 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे