फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान: महबूबा मुफ्ती ने भाजपा-आरएसएस को बताया सांप्रदायिक संगठन, कहा- धर्म के नाम पर फैलाते हैं हिंसा

Sat, 13 Nov 2021 12:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) मुखिया महबूबा मुफ्ती जम्मू संभाग के दौरे पर हैं। शनिवार को वह पार्टी कार्यालय पहुंचीं, जहां भाजपा पर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खुर्शीद की विवादित किताब पर भी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) मुखिया महबूबा मुफ्ती शनिवार को जम्मू स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा देश में हिंदू और मुसलमानों में झगड़ा करवा कर सियासत कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की विवादित किताब पर भी महबूबा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन


पीडीपी मुखिया ने कहा कि भाजपा और आरएसएस दोनों सांप्रदायिक संगठन हैं। दोनों ने हिंदुत्व और हिंदू धर्म को हाईजैक कर लिया है। जो पार्टियां हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष चाहती हैं, उनकी तुलना न केवल आईएसआईएस से बल्कि इसी तरह के अन्य संगठनों से भी की जा सकती है, क्योंकि वे धर्म के नाम पर लोगों को मारते हैं।
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन चांसर: घाटी की हवा में बारूद घोलने वाला आतंकी शिराज मौलवी और उसका साथी मारा गया, पढ़ें खात्मे की कहानी    
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती शुक्रवार शाम चार बजे श्रीनगर से जम्मू पहुंची थीं। महबूबा 17 नवंबर तक जम्मू में ही रहेंगी। इससे पहले शुक्रवार को जम्मू एयरपोर्ट पर महबूबा मुफ्ती के आने की भनक पाकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर प्रदर्शन किया और महबूबा मुफ्ती वापस जाओ के नारे लगाए। बजरंग दल ने कहा कि महबूबा मुफ्ती आतंकवादियों व पाकिस्तान की समर्थक हैं। उन्हें जेल में बंद करने से कश्मीर में पूर्ण शांति बहाली में बड़ी मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: रामबन में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत और 12 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे  
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें