पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आज एक महत्वपूर्ण बयान में कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा अकेले संघर्ष किया है। मुफ्ती ने स्पष्ट किया कि जब से PDP का गठन हुआ है। उनकी पार्टी ने लोगों की तकलीफें दूर करने के लिए अकेले लड़ा है और जनता के समर्थन पर भरोसा किया है। इस बयान ने राजनीतिक माहौल में तीखी प्रतिक्रिया और चर्चाओं को जन्म दिया है।
उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है। तो वे शहर में विवाह हॉल और अन्य आवश्यक सुविधाएं बनाएंगे और भीड़ को संभालने के लिए भवन और फ्लैट की व्यवस्था करेंगे।
महबूबा मुफ्ती ने चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर उमर अब्दुल्ला के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने राज्यपाल के पास चपरासी के तबादले के लिए जाना पड़ा था। मुफ्ती ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को याद करते हुए बताया कि वे केंद्र में बीजेपी के साथ काम कर चुकी हैं। 12 हजार लोगों की एफआईआर वापस ली अलगाववादियों के साथ बातचीत की और सीजफायर लागू किया।